Nirbhik Nazar

नीतीश के मंत्री की विकास की बातों को युवक ने बताया झूठा तो भड़के, दी अंतिम चेतावनी, Video वायरल

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

Kaimur । बिहार सरकार के एक ऐसे मंत्री जो अपने अटपटे व बेतुका,विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते है। वह मंत्री है बिहार सरकार के खान व भूतत्व मंत्री सह चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद। जिनका विवादों से गहरा नाता है। वह कभी भगवान शंकर को बिंद जाति के बता कर चर्चा रहे थे। पिछले दिनों ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मंत्री बृजकिशोर बिंद ने अपने क्षेत्र के जनता सेे कहा था कि अगर वह जायेंगे तो क्षेत्र में अकाल पड़ेगा। जिसका अकाल पड़ने के बयान जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उसको लेकर चर्चा थे।

विपक्ष ने  मंत्री के बयान जमकर हमला बोला। लेकिन एक बार फिर मंत्री बृजकिशोर बिंद चर्चा में है और उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें मंत्री एक युवक के सवाल पूछने पर भड़क जाते है उसे अंतिम चेतावनी भरी धमकी देने लगते है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह वायरल वीडियो चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के मेढ़ गांव का बताया जाता है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को नेताओ का अपने क्षेत्र में दौरा करने का सिलसिला चल रहा है। इसी के तहत मंत्री बृजकिशोर बिंद भी जनसपंर्क के दौरान मेढ़ गांव में पहुँचे थे।

जहां जनता से अपने किये विकास के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी बीच एक युवक मंत्री के विकास करने वाले बातों को झूठा बताने लगा। फिर क्या मंत्री भड़क गए और युवक को अंतिम चेतावनी भरी धमकी देने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री जनता से जनसंपर्क सभा के दौरान कह रहे है कि इस क्षेत्र में चारवाहा विद्यालय की जगह पर केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की बात कह रहे हैं। लेकिन उनके बातों को सुन रहे एक युवक ने झूठा बोलने की बात कही।जिस पर मंत्री तो भड़क गए।

युवक को मंत्री नासमझ बताते हुए फटकार लगाने लगे। यही नहीं मंत्री बृजकिशोर बिंद ने तो अपने लोगों से उस युवक पर नजर रखने की कही भाग के न जाये।वही उसे कई अंतिम चेतावनी है कहते हुए धमकी देते हुए दिख रहे है। वही उस युवक से मंत्री कह रहे है जितना रिकॉर्डिंग बनाना है बना लो फ्लैश कर लो। कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन तुम्हे अंतिम चेतावनी है समझ जाओ। 

फिर क्या था मंत्री के धमकी भरी बातों से लोगों व युवाओं में काफी आक्रोश हो गया है। वही युवाओं ने मंत्री के धमकी वालो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ताकि मंत्री के चरित्र के बारे में लोगों को जानकारी हो सकें। कैसे है मंत्री बृजकिशोर बिंद। जो जनता की बदौलत ही जीत कर विधायक व मंत्री बने और उनसे सवाल पूछने और उनकी बातों को झूठ कहने पर धमकियां दी जा रही है। 

 विपक्षी को बताया साजिश – मीडिया द्वारा जब मंत्री बृजकिशोर बिंद से धमकी वाले वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब विपक्षी का साजिश है। जनाधार को देखकर विपक्षी घबरा गए हैं।साजिश के तहत मेरे जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने लोगों को भेजते है जो शरारत करते हैं और उसका वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। विपक्ष के लोग यह सब पैसे देकर कराते है। लेकिन जनता का मुझे समर्थन मिल रहा है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *