देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार को कोविड कफ्र्यू के दौरान आम जन को खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामान को लेने के लिए ज्यादा मोहलत दी गई है। राशन की दुकानें, जनरल स्टोर, किराने के सामान की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया। दरअसल इससे पहले बीती 17 मई को जारी शासनादेश में राशन की दुकानों, किराने के सामान की दुकानों के खुलने की अवधि शुक्रवार को सुबह सात बजे से 10 बजे तक तय की गई थी।

हफ्तेभर से दुकानें बंद होने की वजह से आम जन को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह राहत देने का निर्णय लिया है। नए शासनादेश में प्रदेशवासियों को दो घंटे ज्यादा जरूरी सामान की खरीददारी का मौका दिया गया है। बीती 17 मई के शासनादेश में केवल यही संशोधन किया गया है।