Nirbhik Nazar

कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुट जाएं सभी मोर्चे – मदन कौशिक

देहरादून: प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा ने सेवा ही संग़ठन अभियान को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ चलाने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी सातों मोर्चो के साथ वर्चुअल बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को निर्देशित किया।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने प्रदेश के मोर्चो के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। अनुसूचित जाति मोर्चा , जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा , महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सीएमओ के साथ तालमेल बनाकर जहां आवश्यकता है, वहां अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। मास्क, सैनिटाइजर और जरूरतमंदों को भोजन वितरण में तेजी लाई जाए। जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान कैंप लगाए जाएं और इसके लिए अधिकारियों के संपर्क में रहकर कार्य किया जाए। कौशिक ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम में मदद के लिए आने वाली फोन काल का संज्ञान लेकर तालमेल से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आक्सीजन और अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराने के लिए भी पीड़ितों के साथ कार्यकर्त्ताओं को खड़ा होना है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ परोसने का कार्य कर रही है और सेवा भाव से दूर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *