Nirbhik Nazar

रांची मे धोनी का लॉकडाउन देखें, पत्‍नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो…

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोरोना संक्रमण के कारण इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल स्थगित होने के बाद रांची लौट आए हैं। वहीं राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत कई पाबंदियां लागू होने के कारण वो रांची के सिमलिया स्थित अपने घर में ही लॉक हो गये हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी कैसे समय बिता रहे है, यह जानने के लिए उनके प्रशंसक बेताब थे। प्रशंसकों की यह बेसब्री माही की पत्नी साक्षी ने दूर कर दी है।

साक्षी की ओर से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में काफी दूर से धोनी की एक झलक देखने को मिलती है। वीडियो में धोनी एक गेंद फेंकते नजर आते हैं जिसे उनका पालतू कुत्ता पकड़ता हुआ दिखाई देता है।

लाकडाउन में माही क्या कर रहे है और कैसे समय बिता रहे है यह जानने के लिए उनके प्रशंसक बेताब थे। प्रशंसकों की यह बेसब्री माही की पत्नी साक्षी ने दूर कर दी है। साक्षी ने  बुधवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडिया शेयर किया है। यह उनके घर का है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *