Nirbhik Nazar

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, सीबीआई ने इस मामले मे दी क्लीन चिट

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक बड़ी राहत मिली है। डीएलएफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने लालू यादव को क्लीन चिट दे दी है। आरजेडी नेता को ये क्लीन चिट अभी नहीं बल्कि पूर्व डायरेक्ट ऋषि कुमार शुक्ला के कार्यकाल में ही दे दी गई थी। सीबीआई ने 2018 में पीई यानि प्रारंभिक जांच के तौर पर ये केस दर्ज किया था। लेकिन इस मामले की छानबीन करने के बाद एजेंसी को उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला तो इस मामले की फाइल बंद कर दी गई। इसके बाद लालू यादव को क्लीन चिट दे दी गई।

आपको बता दें लालू पर आरोप था कि 2007 में कथित शेल कंपनी एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पांच करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी। ये कॉलोनी डीएलएफ ने तैयार की थी। बाद में 2011 में लालू यादव के बच्चों तेजस्वी, चंदा और रागिनी ने एबी एक्सपोर्ट को चार लाख रुपए में खरीद लिया था। इस तरह से लालू को करोड़ों की प्रॉपर्टी कथित तौर पर केवल चार लाख रुपए में मिल गई थी। इसके बाद आरोप लगा कि एबी एक्सपोर्ट के जरिए डीएलएफ ने रिश्वत पहुंचाई है। ये रिश्वत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्ट के बदले में दी गई थी।

फिलहाल जमानत पर रिहा हैं लालू यादव
लालू यादव को फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामलों में पिछले महीने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है। दुमका ट्रेजरी से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सात साल की सजा मिली थी। वो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से जेल में थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद वे अपनी बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हो गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *