Nirbhik Nazar

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिलाधिकारी ग्रामवार करें तैयारी

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारियां तेज कर व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ग्रामवार इसके लिए पूरी योजना तैयार करें। शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की रोकथाम और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है, फिर भी अभी पूरी तरह से सावधान रहना है। किसी स्तर पर भी ढिलाई नहीं होनी है। तीसरी लहर में बच्चों पर फोकस करना है। जिला व ब्लाक स्तर तक इसके लिए मैपिंग की जाए। उन्होंने कहा कि मास्क और सुरक्षित शारीरिक दूसरी के नियमों का न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। नगर निकायों में शहरी विकास विभाग और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज इस कार्य को सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए विकेंद्रीकृत योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सारी तैयारियां पुख्ता की जाएं। हर ब्लाक में कंट्रोल रूम बनाया जाए। जहां तक संभव हो दूरस्थ क्षेत्रों के लिए मोबाइल लैब व सैंपलिंग वैन की व्यवस्था की जाए। गांव के हर घर तक जरूरी मेडिकल किट व दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में धन की कमी नहीं है। वैक्सीनेशन में तेजी लानी है। आक्सीजन की आपूर्ति में सुधार आया है। प्रस्तावित और निर्माणाधीन आक्सीजन जनरेशन प्लांट को जल्द पूरा किया जाए। प्रदेश के सभी आइसीयू संचालित होने चाहिए। कोरोना से संबंधित सूचनाओं की रियल टाइम डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी और डा. पंकज कुमार पांडेय सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *