Nirbhik Nazar

बिहार मे आयुष मंत्रालय द्वारा टॉल फ्री नंबर से लोगों को दिया जाएगा चिकित्सीय परामर्श

पटना: आरोग्य भारती की एक बैठक पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित सहयोग नर्सिंग में सम्पन्न हुई। जिसमें कोरोना के दूसरी लहर की त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर देना, कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व गरीब मरीजों को मुफ्त में दवा उपलब्ध कराने के अलावा सहयोग नर्सिंग होम में प्रतिदिन मास्क एवं काढ़ा का वितरण करने का निर्णय लिया गया।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया की अब आयुष मंत्रालय संक्रमण से बचाव तथा संक्रमण से उबरने के पश्चात शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यक देखभाल के लिए आमजन को फोन के माध्यम से जानकारी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श व जानकारी देने के लिए टॉल फ्री नंबर 14443 जारी कर सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन की शुरूआत की है। इसके जरिये कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए आयुष आधारित उपाय बताये जायेंगे। यह हेल्पलाइन पूरे देश में शुरू की गयी है। टॉल फ्री सेवा सुबह छह बजे से रात्रि 12 बजे तक संचालित रहेगा।


कोरोना के नियमों का पालन करते आरोग्य भारती ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श, निःशुल्क कोराेना की दवा एवं ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है। आरोग्य भारती समय-समय पर पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी में लोगों को मदद करते आ रही है। वर्तमान में नि:शुल्क परामर्श के लिए छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनायी गई है। जिसमें डॉक्टर संजीव कुमार डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. शशि भूषण कुमार, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. विजय आनंद, डॉ अनुराधा सिन्हा एवं अमित कुमार फिजियो शामिल है। इनके द्वारा टेलिफोनिक चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। स्थानीय सहयोग नर्सिंग होम में प्रतिदिन मास्क का वितरण एवं आयुर्वेद काढ़ा का वितरण किया जाएगा। आरोग्‍य भारती लगातार कोरोना संकट के दौरान सेवा कार्य कर रही है।

कोरोना पोजिटिव को परामर्श के लिए डाक्टरों की टीम व मोबाइल नंबर
डाॅ संजीव कुमार, सर्जन 9431045227
डाॅ शशिभूषण शर्मा ,पेडियाट्रिशियन 9546259554
डाॅ विनित कुमार, डेंटल सर्जन 9199512310
डाॅ रूपेश कुमार (आयुर्वेद चिकित्सक) 9334712453
डाॅ विजय आनन्द, पैथलोजिस्ट सह योग प्रशिक्षक 9431037990
डॉ अनुराधा सिन्हा,स्त्री रोग विशेषज्ञ 9431045227
डाॅ अमित कुमार, शारीरिक व्यायाम विशेषज्ञ 9162701584

बैठक में आरोग्य भारती के उत्तर बिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, जिला संयोजक अमित कुमार, उपाध्यक्ष रंजन वर्मा, डॉ. शशि भूषण शर्मा, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. रूपेश कुमार आयुर्वेद चिकित्सक, डॉ. विजय आनंद डॉ. अनुराधा सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आरोग्य भारती के उत्तर बिहार के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *