Nirbhik Nazar

IMA ने वायरल वीडियो पर बाबा रामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, देखिये “बाबा रामदेव” की विवादित वीडियो

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव के कथित रूप से एलोपैथी पर दिए गए बयान से हंगामा खड़ा हो गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने योग गुरु रामदेव को एलोपैथी दवाओं को मूर्खतापूर्ण विज्ञान बताने के चलते कानूनी नोटिस भेजा है। IMA ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एलोपैथी पर दिए गए बयानों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने एक बयान में रामदेव के शब्दों की निंदा की है और कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जो खुद एक आधुनिक चिकित्सा पद्धि एलोपैथी के डॉक्टर रह चुके हैं। वो या तो रामदेव के आरोपों को स्वीकार करें और आधुनिक चिकित्सा पद्धित को खत्म कर दें या फिर बाबा रामदेव पर महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करें या ऐसी अवैज्ञानिक बातों से लाखों लोगों को बचाने के लिए उन पर महामारी कानून के तरत मामला दर्ज कर कार्रवाई करें।

ये है बाबा रामदेव की विवादित वीडियो 

योग गुरु वीडियो में कह रहे हैं कि मॉडर्न एलोपैथी एक बेवकूफी और दीवालिया विज्ञान है। हालांकि पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट (Patanjali Yogpeeth Trust) ने इन आरोपों का खंडन किया है कि रामदेव ने एलोपैथी के खिलाफ कोई बयान देकर लोगों को गुमराह किया है और वैज्ञानिक चिकित्सा को बदनाम किया है। पतंजलि ने आगे कहा कि कि एक कार्यक्रम में योग गुरु अपने और अन्य सदस्यों की ओर से मिले एक फॉरवर्ड किए वाट्सएप संदेश को पढ़ रहे थे। उनके खिलाफ लगाया जा रहा आरोप झूठा और निरर्थक है। रामदेव उन डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों के लिए अत्यंत सम्मान करते हैं जो महामारी के ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दिन रात काम कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *