Nirbhik Nazar

देर रात चमोली जिले में भूकंप के झटके

देहरादून: रात 12 बजकर एक मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। आरंभिक सूचनाओं में भूकंप का केंद्र जोशी मठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए।

मसूरी में भी लोगों को घरों की चीजें हिलती हुई दिखीं। मसूरी निवासी रजत अग्रवाल, पुष्पा पडियार, अमित गुप्ता, शिव अरोड़ा ने बताया कि झटके महसूस होते ही वो घरों से बाहर निकल आए। हालांकि फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *