Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे 1 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, बाजार खोलने के समय में किया गया बदलाव -शासकीय प्रवक्ता

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस भले ही कम आ रहे हैं, लेकिन संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। राज्य में कोविड कर्फ्यू एक जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अब बाजार खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब बाजार सुबह 8 बजे 11 बजे तक खुलेगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है। सुबोध उनियाल ने कहा कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी जो संख्या है वह कम नहीं है। इसलिए सरकार ने कर्फ्यू को बरकरार रखने का निर्णय किया।


प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ मरीजों की मौत के मामलों में भी कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3050 संक्रमित मामले सामने आए और 53 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, पांच जिलों ने पूर्व में हुई 18 कोरोना मरीजों की मौत की रिपोर्ट दी है। संक्रमित मामलों से दोगुने मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 54735 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 313519 हो गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *