Nirbhik Nazar

झारखंड मे मुफ्त कफन देगी सरकार, जानिए कारण

रांची: झारखंड में लॉकडाउन के कारण दुकानों के बंद होने से मृतकों को कफन मिलने में हो रही परेशानी के मद्देनजर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि हर मृतक को राज्य सरकार की ओर से कफन उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की है।  बैठक के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पर नियंत्रण के लिए 10 दिवसीय विशेष ड्राइव शुरू करने की घोषणा की।

बैठक के दौरान लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने के कारण कुछ मृतकों के परिजनों को कफन नहीं मिलने की शिकायत पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “हम सभी मिलकर निर्णय लेते हैं कि राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोगों को कफन मुफ्त में दिया जाएगा’।

हर दूसरे घर में पहुंचाया जाएगा कोविड किट

सीएम ने कहा कि राज्य के हर दूसरे घर में कोविड किट में पहुंचाया जाएगा, ताकि साधारण बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार की दवाएं आसानी से मिल जाए। हर प्रखंड स्तर पर 2 एंबुलेस होंगे. 10 दिन के ड्राइव में राज्य की वास्तविक स्थिति की कोशिश होगी। इससे यह पता चलेगा कि किस इलाके में क्या-क्या काम करने हैं। इससे रणनीति बनाने में सुविधा होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण पर भी लगाम लगेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *