Nirbhik Nazar

तीसरी लहर की तैयारी शुरू, बच्चों के लिए होगी 25-25 आईसीयू बेड की व्यवस्था – सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी

देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों में ज्यादा होने की आशंका को देखते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार और हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग से 25-25 आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाएगी, यहां बच्चों को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तरह की सुविधाएं होगी।

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में अभी तक बच्चों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण के प्रभाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। हल्द्वानी व हरिद्वार में संक्रमित बच्चों के लिए अलग से आईसीयू बेड लगाए जाएंगे। पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी कमेटी और बाल विशेेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं। कमेटी की सिफारिश व सुझावों के आधार पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

20 दिनों में 0 से 9 आयु के 2044 बच्चे संक्रमित

कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई का महीना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा। 1 से 20 मई तक 123868 लोग संक्रमित मामले मिले हैं, इनमें 0 से 9 आयु वर्ग के 2044 बच्चे भी शामिल रहे। जबकि 10 से 19 आयु वर्ग में 8661 बच्चे संक्रमित हुए हैं।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *