देहरादून: कोरोना (CORONA) के कहर ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है तो कई बुजुर्गों के बुढ़ापे की लाठी को कोरोना ने छीन लिया है। प्रदेश में ऐसे कई परिवार हैं जो इस महामारी में अपने घर के मुखिया या कर्ताधर्ता को खो चुके हैं जिससे कि अब उनके सामने पहाड़ जैसी जिंदगी मुंह फाड़े खड़ी है और उनके पालन-पोषण का संकट गहरा गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए willfield स्कूल के मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे मुश्किल वक्त में Will Field School Dehradun, द्वारा कोरोना महामारी में अपने माता-पिता व अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को मुफ्त में शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी ताकि बच्चों के जीवन यापन में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हौ I और आने वाले समय में यह बच्चे एक अच्छे नागरिक बनकर उभरे।