Nirbhik Nazar

2 आईपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव, संजय गुंज्याल संभालेगे महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा

देहरादून: उत्तराखंड में शासन ने दो आइपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। अभी तक पुलिस महानिरीक्षक कुंभ की जिम्मेदारी निभा रहे संजय गुंज्याल को महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में शासन ने जेलों में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किए गए पुलिस के अधिकारियों की तैनाती को निरस्त करते हुए नए सिरे से जेल अधीक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव गृह नितेश झा द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा का दायित्व देख रहे एपी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का भी जिम्मा दिया गया है। वह पहले से ही पुलिस महानिरीक्षक कारागार और निदेशक अभियोजना का जिम्मा भी देख रहे हैं। एक अन्य आदेश में शासन ने जेलों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती को समाप्त करते हुए पांच जेल अधीक्षक व छह कारापाल को नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके अनुसार जेल अधीक्षक दधीराम को जिला कारागार देहरादून, जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को जिला कारागार हरिद्वार, जेल अधीक्षक अशोक कुमार को केंद्रीय कारागार सितारगंज, जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा को उप कारागार हल्द्वानी व जेल अधीक्षक अनुराग मलिक को जिला कारागार टिहरी में तैनाती दी है। इसके अलावा कारापाल जयंत पांगती को प्रभारी जेल अधीक्षक जिला कारागार नैनीताल, कारापाल शिवमूरत सिंह को प्रभारी जेल अधीक्षक संपूर्णानंद शिविर, सितारगंज, कारापाल जय प्रकाश द्विवेदी को प्रभारी जेल अधीक्षक रुड़की, संजीव सिंह ह्यांकी को प्रभारी जेल अधीक्षक अल्मोड़ा, प्रमोद कुमार पांडेय को प्रभारी जेल अधीक्षक चमोली और ध्रुव प्रसाद को प्रभारी जेल अधीक्षक पौड़ी का जिम्मा दिया गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *