Nirbhik Nazar

जल्द ही सुलझ जाएगा मनरेगा कर्मियों का मामला – सीएम तीरथ

पिथौरागढ़ :विभिन्न मांगों को लेकर 15 मार्च से हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मियों की समस्या 29 मई से पूर्व सुलझ जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मनरेगा कर्मियों को यह भरोसा दिया है। जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मनरेगा कर्मचारियों ने मुलाकात की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी आंदोलनरत हैं। 15 वर्षो से सेवा दे रहे मनरेगा कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बजाए 29 मई तक काम पर वापस नहीं लौटने पर सेवा से बर्खास्त करने की चेतावनी दी जा रही है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में मनरेगा कर्मचारी नाममात्र के मानदेय पर काम कर रहे हैं।

उन्हें हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे दिया जाए। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने बताया कि मुुख्यमंत्री ने 29 मई से पूर्व उनकी समस्या सुलझाने के साथ ही किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं हटाने का भरोसा दिया है। कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी मांग नहीं माने जाने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 9 7
Users Today : 12
Users Last 30 days : 646
Total Users : 70297

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *