देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को देहरादून जिले में 17 और ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 118 हो गई है। सोमवार को देहरादून जिले में 17 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक नौ मरीजों की मौत हुई है।

यह है स्थिति
जिला मरीज मौत
देहरादून 114 07
ऊधमसिंह नगर 03 01
नैनीताल 01 01
कुल 118 09
एम्स ने राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त दवा
एम्स में लगातार ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के हिसाब से दवा और इंजेक्शनों की कमी हो सकती है, इसलिए एम्स प्रशासन ने सरकार से मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा और इंजेक्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। ब्लैक फंगस के इलाज में विशेष एंटी फंगल दवा और इंजेक्शन का प्रयोग होता है।