देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 85 लाख 95 हजार 350 रुपये का चेक दिया है। उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने एक दिन के वेतन से दी गई धनराशि का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा। इस अवसर एडीजी पीएसी पीवीके प्रसाद, एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे।
कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए @uttarakhandcops के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 1 दिन के वेतन से दी गई 85 लाख 95 हजार 350 रुपए की धनराशि का चेक डीजीपी श्री @Ashokkumarips जी ने मुझे सौंपा है। pic.twitter.com/ETx65749bJ
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) May 25, 2021
वहीं थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने मिशन हौसला के तहत अकेले रह रही बुजुर्ग महिला को दवा भिजवाकर मित्र पुलिस का संदेश दिया। वहीं आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को पुलिस ने राशन भी भिजवाया। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला को सोमवार को सूचना मिली कि संतोष चौहान पत्नी स्व. सोहन सिंह चौहान निवासी ओगल भट्टा मनटाउन अकेले रहती हैं। बुजुर्ग होने के कारण वह दवा नहीं लेने के लिए नहीं जा पा रही हैं। पुलिस ने मिशन हौसला के तहत टीम महिला के घर भेजकर दवा दी। महिला ने पुलिस को आभार जताया।सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि सोमवार को ओमप्रकाश निवासी सुमन नगर रेस कोर्स ने घर में राशन नहीं होने की सूचना दी। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि कोरोना माहमारी के कारण दोनों भाइयों का रोजगार छूट गया है। घर में राशन नहीं है। सीओ ने कोविड कंट्रोल रूम निरीक्षक नदीम अतहर को तत्काल ओमप्रकाश व उसके भाई सोम प्रकाश की मदद को निर्देशित किया। निरीक्षक नदीम अतहर ने दोनों भाइयों को पुलिस लाइन बुलाकर राशन दिया।
