Nirbhik Nazar

तीन बच्चों के साथ मां ने सुसाइड के लिए कुँए में लगायी छलांग,एक बच्ची की मौत,शव बरामद,एक बच्ची जिंदा बची

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

 मां व एक बच्चे की शव की खोजबीन जारी

रामपुर/कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बिछीबांध गांव में एक मां के तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या करने के दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक बच्ची का शव बरामद हुआ है। एक बच्ची जिंदा बच गयी है। वही मां व एक बच्चे की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी। घटना शनिवार की दोपहर की बतायी जाती है।

एक बच्ची का शव बरामद, एक जिंदा बच्ची मिली मिली जानकारी के मुताबिक, कुएं से बरामद मृत बच्ची ढाई साल की महिषा कुमारी बिछीबांध गांव के राजेश सिंह की पुत्री बतायी जाती है। वही बताया जाता है कि बिछीबांध गांव के राजेश सिंह के 27 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, अपने एक वर्ष के पुत्र अनीश कुमार, ढाई साल की महिषा कुमारी, 5 वर्ष की महिमा कुमारी को लेकर पारिवारिक व आपसी कलह में गांव से पूरब 500 मीटर की दूरी पर कुएं में आत्महत्या करने को लेकर कूद गयी। 

फ़ोटो – कुँए में कूदने वाली महिला के घर पर पूछताछ के लिए पहुँची पुलिस प्रशासन

घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुँचा घटना की जानकारी जब लोगों को कुएं में एक महिला के अपने बच्चों के साथ कूदने को लेकर मिली तो इसकी सूचना करमचट थाने की पुलिस को दी गयी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही करमचट थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा के साथ सीओ लवली कुमारी, बीडीओ संजय पाठक सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँचे। जहां पुलिस ने काफी मशक्कत व खोजबीन के बाद एक ढाई वर्षीय महिषा कुमारी की शव को बरामद किया। वही एक 5 वर्षीय महिमा कुमारी किसी तरह बच गयी। जिसे कुएं से बाहर निकाला गया।

फ़ोटो – घटनास्थल पर कुँए से शव निकालने की तैयारी करते थानाध्यक्ष

परिजनों को ग्रामीणों से मिली घटना की जानकारी वही कुएं में कूदने वाली महिला की सास सुदामी देवी ने बताया कि मेरी बहू सुबह खाना बनाकर अपने तीनो बच्चों को लेकर कमरा में सोने के लिए चली गयी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आपके बहू में कुँए में कूद गयी है। जिसके बाद मुझे जानकारी मिली है। वही सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि आपसी कलह के बाद महिला अपने तीन बच्चों को लेकर अमाव गांव की ओर चली थी और गांव के 500 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में जाकर कूद गई।

बोले थानाध्यक्ष – थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर कुएं से एक बच्ची के शव को बरामद किया गया है। जिसका पोस्टमार्टम रविवार को कराने के लिए भेजा जाएगा। वही एक 5 वर्षीय बच्ची जिंदा बच गयी है। कुँए में कूदी माँ व एक बच्चा की शव की खोजबीन जारी है। जैसे आगे की जानकारी मिलेगी और पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *