नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई मे कई राज्य केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे राज्य हैं जहां पर वैक्सीन की सप्लाई के एक तिहाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है या बर्बाद कर चुके हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन बर्बाद करने के मामले में झारखंड का स्थान पर पहले नंबर पर हैं, जबकि छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार, झारखंड को सप्लाई हुई कुल कोविड-19 वैक्सीन 37.3 फीसदी बर्बाद हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ को सप्लाई की गई वैक्सीन का 30.2 प्रतिशत बर्बाद हुआ। वैक्सीन बर्बाद करने में झारखंड और छत्तिसगढ़ के अलावा तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय औसत से अधिक कोरोना वैक्सीन बर्बाद हुए है।

कहां कितने प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि तमिलनाडु में भेजी गई 15.5 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई है। जबकि जम्मू-कश्मीर में 10.8, मध्य प्रदेश में 10.7 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई है। अगर बात राष्ट्रीय स्तर पर की जाए तो देश में 6.3 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वैक्सीन की बर्बाद न हो।
किस राज्य में कितने लोगों को वैक्सीन लगी
* छत्तीसगढ़ में अबतक करीब 70 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है।
* झारखंड में 40 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
* तमिलनाडू में भी अबतक 76.50 लाख लोगों की वैक्सीन लगी।