Nirbhik Nazar

जुलाई तक उत्तराखंड के सभी सरकारी डिग्री कॉलेज मे होगी वाई-फाई सुविधा आरंभ – उच्च शिक्षा मंत्री

देहरादून: कोरोना काल में प्रदेश के सरकारी डिग्री कालेजों के कैंपस को वाई-फाई से जोड़ने की मुहिम पर हावी सुस्ती दूर की जाएगी। आगामी एक जुलाई से पहले सभी कालेजों में वाई-फाई सुविधा शुरू की जानी है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण, जियो कंपनी और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है। सभी 105 सरकारी डिग्री कालेजों में नेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। दरअसल, पिछले साल कोरोना संकट शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में सरकारी डिग्री कालेजों में आनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

बकौल उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत प्रदेश में सभी सरकारी डिग्री कालेजों और विश्वविद्यालयों को 4जी नेटवर्क से जोड़ा गया है। एडुसेट के माध्यम से 54 सरकारी डिग्री कालेजों में वर्चुअल क्लास प्रारंभ की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कालेजों को वाई-फाई सेवा से जोड़ने के काम को जल्द पूरा किया जाएगा। यह कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन कोरोना की वजह से यह काम सुस्त गति का शिकार हो गया है। अब फिर से इसमें तेजी लाई जा रही है। मकसद ये है कि नया सत्र शुरू होने तक हर कालेज को ये सेवा उपलब्ध हो। इस बारे में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। कालेज कैंपस में वाई-फाई सेवा होने से छात्र को स्मार्ट क्लास, ई-ग्रंथालय और आनलाइन पढ़ाई में इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में वह गुरुवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *