Nirbhik Nazar

धारदार हथियार से पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे की गला घोंटने का किया प्रयास, हत्यारोपी पति फरार     

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल) – धारदार हथियार से पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की वारदात को अंजाम हत्या का आरोपी पति फरार हो गया है। मामला कैमूर जिले भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैयां गांव का बताया जाता है। मृतका सरैयां गांव की 35 वर्षीय लखमनी देवी छठु डोम की पत्नी बतायी जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार के रात में पारिवारिक रंजिश में पति पत्नी के बीच बकझक होने के बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

बेटे ने थाना पहुँच कर पुलिस को दी सूचना जिसमें पत्नी लहूलुहान होकर पड़ी रही है। सोमवार की सुबह में बड़े नीरज बेटे को जगने के बाद उसका पिता उसे बाहर लेकर जाकर उसकी भी गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की। लेकिन 10 वर्षीय नीरज ने अपने पिता की हरकतों को समझ कर उनके साथ ही रहने की बात कह कर वह भाग निकला। वह किसी तरह जान बचा कर भागते हुए भगवानपुर थाना पर पहुँच कर पुलिस को सारी बात बतायी। इसके बाद बड़ा बेटा नीरज मुंडेश्वरी धाम पहुँच कर अपने चाचा चाची व दादी को इस घटना की सूचना दी। 

हत्यारोपी पिता द्वारा बेटे की गला घोंटने के दौरान पड़ा निशान

मृतका के घर के बाहर से कुल्हाड़ी बरामद
घटना की सूचना पर पुलिस सरैयां गांव में घटनास्थल पर पहुचीं तो मृतका महिला के घर के बाहर से कुल्हाड़ी बरामद किया। जिस पर खून लगा हुआ था। वही पुलिस ने महिला को घायल अवस्था देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत घायल महिला को भगवानपुर सीएचसी में इलाज के लिए चली। लेकिन रास्ते मे ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस जब उसे भगवानपुर सीएचसी में लेकर पहुँची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

मृतका के है तीन बेटे मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका लखमनी देवी के तीन बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा नीरज कुमार 10 साल, विक्रम कुमार 4 साल, कल्लू कुमार डेढ़ साल का बताया जाता है। जो रविवार की रात्रि में खाना खाने के बाद सो गए थे। लेकिन इसी बीच रात्रि में पति और पत्नी में झगड़ा होने के बाद पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जिसके बाद वह सोमवार की सुबह में फरार हो गया।

पुलिस द्वारा बरामद किया गया कुल्हाड़ी

पुलिस जांच में जुटी इस संबंध में पूछे जाने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि घटना की सूचना पर भगवानपुर पुलिस सरैयां गांव में पहुंची थी। जहां घर के बाहर से एक कुल्हाड़ी बरामद किया गया है। पति पत्नी में आपसी झगड़ा होने के बाद पति ने पत्नी को किसी चीज से सिर में वार दिया है। उसके बाद वह घायल हो गई थी और अचेतावस्था में पड़ी थी। पुलिस के पहुंचने पर घायल महिला की सांसे चल रही थी।

उसे इलाज कराने के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जाने लगा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घायल महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को देख कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया । अभी इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आरोपी पति फरार है। पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *