Nirbhik Nazar

युवतियों को झांसे मे लेकर, आईबी में अफसर बनाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रामनगर: आईबी में अफसर बनाने के नाम पर मालधन के युवक से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालधन पुलिस आरोपी को हरिद्वार से लेकर आई है। आरोपी ने देहरादून व हरिद्वार में कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को मालधन निवासी केशव विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा गया था कि एक युवक ने आईबी में जेसीओ-2 पद पर नौकरी दिलाने का ऑफर दे रहा था। कई बार आरोपी युवक ने उससे संपर्क किया और कुछ लोगों से बात भी कराई। इसके बाद आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे छह लाख 35 हजार 9 सौ रुपये लिए। यह पैसा उसने आरोपी के खाते में डाला। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि आरोपी का लगातार पता लगाया जा रहा था। बुधवार को उसे हरिद्वार से पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम उज्जवल गोस्वामी पुत्र मदन गोस्वामी कैलाश खड़खड़ी निवासी हरिद्वार बताया है। आरोपी को रामनगर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। वह पहले भी कई लोगों को ठग चुका है। उसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

युवतियों को बनाता था निशाना

मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरिद्वार व देहरादून में ठगी के कई मुकदमें दर्ज है। वह युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। कई युवतियों की तहरीर पर मुकदमा भी हो चुका है और आरोपी जेल भी जा चुका है। इसके अलावा वह नशे का आदी भी है।

एमएसी कर चुका है आरोपी

रामनगर। कोतवाल अबुल कमला ने बताया कि आरोपी हरिद्वार से ही एमएसी कर चुका है। उसके संपर्क में कई युवा थे। जो उसके साथ ही पढ़ चुके थे। जिन्हें उसने ठगी के लिए झांसे में लिया था। आरोपी हरिद्वार से फरार होने के चक्कर में था, पर इससे पूर्व ही हरिद्वार पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *