पटना: ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान का असर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखा जा रहा है. चक्रवात तूफान के चलते बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से सूबे के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. सबसे बदतर स्थिति पटना की देखी जा रही है. बारिश के बाद यहां भी कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. अभी मानसून आने में वक्त है और बारिश के पानी की वजह से जलजमाव की समस्या अभी ही देखी जा रही है.
#WATCH | Bihar: Medicines float in Patna's Jai Prabha Hospital premises as rainwater entered the hospital following Cyclone Yass pic.twitter.com/V6ajqq2SUa
— ANI (@ANI) May 28, 2021
तूफान यास ने बिहार सरकार के मानसून से पहले की तैयारी की पोल खोलकर रख दी है. राजधानी पटना के जयप्रभा अस्पताल में जलजमाव का ये आलम है कि यहां मरीज इलाज कैसे करवाएंगे, यहां के कैम्पस में इतना पानी जमा हो गया है कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, अस्पताल में जलजमाव के कारण दवाइयां पानी में बहती हुई मिली हैं. बता दें कि इसी अस्पताल के कैंपस में जाना-माना अस्पताल मेदांता भी है.

यास तूफान की वजह से हुई बारिश ने पटना प्रशासन की पोल खोल के रख दिया. पटना के जयप्रभा अस्पताल की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे अस्पताल के लगभग सभी कमरों में पानी ही पानी नजर आ रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब दवाइयां इस पानी में बहती मिलीं. जो दवाएं मरीजों के लिए थी वो पानी में बहने से खराब हो गईं हैं.
हालांकि, तस्वीरें और वीडियो देखते ही अस्पताल के कर्मियों ने दवाइयों को उठाया और अलग रख दिया. साथ ही पानी को बाहर निकालने की कवायद में जुटे रहे. वहीं बारिश के कारण राजधानी के कई मुहल्लों में काफी जलजमाव हो गया है. बारिश के मौसम में क्या होगा.