Nirbhik Nazar

2015 से हाईकोर्ट मे प्रेक्टिस कर रहे जूनियर अधिवक्ताओं के लिए कोविड हेल्प कमेटी का गठन

file photo
file photo

नैनीताल: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी नौटियाल की अध्यक्षता में कोविड हेल्प कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कोविड अवधि में आर्थिक तंगी से जूझ रहे जूनियर अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद दिए जाने पर विचार करेगी। इस कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में तय हुआ कि बार एसोसिएशन उन जूनियर अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद देगी जो वर्ष 2015 से लगातार हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे अधिवक्ताओं को अपने सीनियर के नाम का भी जिक्र करना होगा।

आर्थिक मदद के लिए आवेदन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के नाम से ई मेल के जरिये या बार एसोसिएशन के क्लर्क राजेंद्र अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। आवेदन के साथ जूनियर अधिवक्ता को अपनी बैंक डिटेल, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भी देना होगा। कोविड हेल्प कमेटी में अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट, अतुल बहुगुणा, आलोक मेहरा, प्रभा नैथानी को शामिल किया गया है। इस कमेटी की अगली बैठक एक जून को होगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *