देहरादून: राज्य में 18 प्लस वालों केलिए वैक्सीन नहीं है। जून पहले सप्ताह से पहले वैक्सीन आने की उम्मीद भी कम है। तब तक 18 प्लस वालों को मायूस रहना पड़ सकता है। राज्य में लंबे समय से 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। दो चार दिन घिसट घिसट कर बामुश्किल अभियान चल पाया।

पूरे स्टेट में पांच से छह हजार वैक्सीन ही 18 प्लस वालों को लग पाई। अब उसकी भी कमी हो गई है। केंद्र से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जबकि राज्य की ओर से 1.40 लाख वैक्सीन के पैसे भी जमा करा दिए गए हैं। इसके बाद भी वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो पा रही है।