Nirbhik Nazar

दीदी और मोदी के झगड़े में  नपे बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय

कोलकता: 1987 बैच के पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का तबादला किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक गृह मंत्रालय से अटैच किए गए. जानकारी के मुताबिक उन्हें 31 मई को सुबह 10:00 बजे डीओपीटी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।  खबर बताते चलें कि कल पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याश तूफान से हुए जनहानि का मुआयना करने गए थे पहले से तय कार्यक्रम में 30 मिनट आधे घंटे देर पहुंचने के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय का आज तबादला आदेश जारी कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यास चक्रवात तुफान से हुए नुकसान का जायजा लेने लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देर से पहुंची। सूत्रों की माने तो इस बैठक में ममता बनर्जी के अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भी देरी से पहुंचे। यही नहीं समीक्षा बैठक में पहुंची ममता ने साइक्लोन से राज्य में हुए नुकसान से जुड़े दस्तावजे दिए और चली गईं। समीक्षा बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विट करते हुए कहा कि ”हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक के बाद मैं प्रधानमंत्री से कलाईकुंडा में मिलीं और उन्हें तूफान के बाद बंगाल की स्थिति से अवगत कराया। आपदा रिपोर्ट उन्हें सौंपी गई है इसके बाद मैं अब दीघा में राहत और बहाली कार्य की समीक्षा करने के लिए आगे बढ़ी हूं।”

इससे पहले , यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर पहुंचे। कुछ देर पहले पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और चक्रवात यास की वजह से हुई तबाही का जायजा लिया। वहीं, ओडिशा में हुए समीक्षा बैठक में  प्रधानमंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *