रांची: मुख्यमंत्री के प्रयास से झारखंड को सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार से एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने वार्षिक प्लान के अंतर्गत झारखंड के लिए 3650 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की ओर से झारखंड सरकार को अवगत करा दिया गया है। पिछले वर्ष केंद ने वार्षिक प्लान के अंतर्गत 1120 करोड़ रुपये मंजूरी किए थे। यानि इस पर पिछली बार से करीब साढ़े तीन गुना अधिक राशि वार्षिक प्लान के तहत मंजूर की गई है। पिछले कुछ वर्षों से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे राज्य में रोड नेटवर्क को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल्द ही एनएचएआई से जुड़ी 5000 करोड़ की परियोजनाओं का डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहीं वार्षिक प्लान में 3650 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, इस मद में चालू वित्तीय वर्ष में और 1500 करोड़ की योजनाओं का डीपीआर केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्षिक प्लान में साल दर साल बढ़ोत्तरी अच्छा संकेत है।
890.50 किलोमीटर का रोड नेटवर्क होगा तैयार
केंद्र सरकार की ओर से मंजूर 3650 करोड़ रुपये से झारखंड में 890.50 किलोमीटर का रोड नेटवर्क तैयार हो सकेगा। मुख्य रूप से राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय हाइवे को विस्तार, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और निर्माण किया जाएगा।
इन सड़कों का होगा विकास
114 ए दुमका
114 ए गिरिडीह बाईपास
100 हजारीबाग
100 सिमरिया
133 ए जोरी
99 हंटरगंज
143 एजी बेरो बाईपास
143 एजी भेंदरा बाईपास
99 चतरा बाईपास
100 हजारीबाग
133 ए पाकुड़
133 ए बरहवा
75 एक्ट खूंटी
75 एक्ट चक्रधरपुर
75 एक्ट चाईबासा
320 जी मनोहरपुर
143 एजी बेरो
आरओबी भी बनेंगे
लेवल क्रॉसिंग : मनपुर, भोवरा
मिसिंग लिंक बनेंगे
जसपुर-गोविंदपुर-दुमरी-महुआदांड
लोहरदगा-भंड्रा-कर्रा-खूंटी-तमाड़
चक्रधरपुर-सिलफोरी, शिवनाथपुर-जरायकेला
हटगम्हरिया-बरैलबुरु
निर्माण, चौड़ीकरण
गुमला से कोलेबिरा मार्ग बनेगा
रूपनारायणपुर से पोखरिया
लमता से गोमिया
रामानुगंज से गढ़वा