पटना: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में इस महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है। बिहार सरकार ने कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है।
वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रू0 प्रतिमाह दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2021
(2/2)जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2021
बिहार सरकार का ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, ‘ऐसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।’
सीएम नीतीश ने लिखा, ‘जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा।’