Nirbhik Nazar

उत्‍तरकाशी मे सीएम तीरथ सिंह रावत ने किए विश्‍वनाथ मंदिर के दर्शन

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद  जानकीचट्टी पहुंचे। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह की माता के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सात्वना दी और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री रावत ने खरसाली में मां यमुना के मंदिर में माथा टेका व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,प्रकाश असवाल, रणवीर राणा,चेन सिंह रावत, आशीष उनियाल, आदित्य रावत, नीरज तोमर, जयप्रकाश उनियाल राकेश रावत आदि मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *