Nirbhik Nazar

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सैनिकों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी पत्रकार होते हैं।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया प्रतिनिधियों तथा हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार सैनिकों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, देश के अंदर फैली कुरीतियों को मिटाकर पत्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं।उन्होंने कहा कि  राष्ट्र और समाज के निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह गौरव का विषय है कि 30 मई, 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने प्रथम हिन्दी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन आरंभ किया था।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरुकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  वर्तमान में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी हिंदी पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *