देहरादून: आरटीओं में इन दिनों केवल न्यू व्हीकल रजिस्ट्रेशन और सीज्ड व्हीकल्स को छुड़ाने की प्रक्रिया की जा रही है। अफसरों का कहना है कि पब्लिक के काम अगले हफ्ते से शुरू किए जा सकते हैं। कोरोना केस घटे तो पब्लिक को ऑफिस में एंट्री दी जा सकती है। लेकिन, सीमित संख्या में ही लोग ऑफिसियल वर्क के लिए आ सकेंगे। लॉकडाउन के कारण पहले से आरटीओ में कई काम पेंडिंग थे, अप्रैल में कोरोना कफ्र्यू लगने से पेंडेंसी और बढ़ गई। अभी करीब 25 हजार काम पेंडिंग बताए जा रहे हैं। इनमें से करीब 10 हजार लाइसेंस के ही आवेदन पेंडिंग हैं।

वन फोर्थ स्टाफ पहुंच रहा ऑफिस
आरटीओ में 22 अप्रैल से पब्लिक सबंधी कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। इस दौरान एक चौथाई स्टाफ ही ऑफिस पहुंच रहा है। वह भी कोविड ड्यूटी में तैनात है। अगले हफ्ते से आरटीओ की वर्किग को लेकर 5 जून को मीटिंग की जानी है, जिसमें पब्लिक एंट्री खोलने को लेकर मंथन किया जाएगा।