Nirbhik Nazar

लोग बोल रहे हैं भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे, सन्न रह जाएंगे आप देहरादून की ये घटना पढ़कर

देहरादून: महिला पर अपनी उम्र से 10 साल छोटे जिम ट्रेनर से प्यार का ऐसा खुमार छाया कि उसने अपने जीवनसाथी की जिंदगी ही खत्म कर दी। इसके लिए उसने अपनी बेटी तक के बारे में नहीं सोचा। रायपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नींद की गोलियों की ओवरडोज देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। महिला ने पति को नींद की गोलियां देने के बाद प्रेमी के साथ एक घंटे तक टाइम भी बिताया। इसके अलावा दोनों की कॉल डिटेल में सामने आया कि घटना की रात 26 बार बातचीत हुई। इस घटना को जो भी सुन रहा है वो यही कह रहा है भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे।

2006 में हुई थी शादी                                           

रायपुर थाना इंचार्ज दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि 28 मई को उन्हें एक हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि नथुआवाला निवासी पंकज भट्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 29 मई को मृतक की मां पुष्पा भट्ट ने पुलिस को कंप्लेन देकर मौत के लिए अपनी बहू और उसके प्रेमी को दोषी बताया था। पुष्पा भट्ट ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे पंकज की शादी वर्ष 2006 में विजयलक्ष्मी से हुई थी। दोनों की एक 8 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही विजयलक्ष्मी और पंकज में आपसी झगड़े होते रहते थे। कुछ साल पहले से विजयलक्ष्मी का किसी दीपक नाम के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंकज भट्ट ने अपनी पत्नी के पास दो मोबाइल भी पकड़े थे, जिनमें दीपक के साथ विजयलक्ष्मी की कई फोटो थी।

प्रेमी से मिलने को पति को दी ओवरडोज

26 मई को दीपक का बर्थडे था। विजयलक्ष्मी ने दीपक से नींद की गोली मंगवाई। 27 मई की रात विजयलक्ष्मी ने प्लानिंग कर दीपक से बात कर अपने पति पंकज भट्ट को नींद की गोली का ओवरडोज दे दिया, जिसके कारण पंकज की मौत हो गई। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि घटना की रात आरोपी महिला और उसका प्रेमी रात में 1 घंटे तक साथ रहे। दीपक रात 11 बजे से 12.30 बजे तक विजयलक्ष्मी के घर पर मौजूद था, जो कि उसकी मोबाइल लोकेशन से पकड़ में आया। पुलिस ने जब विजयलक्ष्मी और दीपक की कॉल डिटेल खंगाली तो घटना के रात में 26 बार कॉल पाई गई।

दीपक ने कबूला जुर्म

पुलिस ने पहले पंकज की पत्नी विजयलक्ष्मी से उनके घर पर जाकर पूछताछ की। लेकिन महिला ने आरोपों से इनकार किया। इसके बाद पुलिस टीम ने विजयलक्ष्मी व उसके प्रेमी की कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस टीम ने 29 मई रात को ही पूछताछ के लिए दीपक निवासी आमवाला तरला रायपुर को थाने बुलाया। पूछताछ में दीपक ने अपना जुर्म कबूल लिया।

2018 से था अफेयर

दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह जिम ट्रेनर है व उसका व विजयलक्ष्मी का वर्ष 2018 से मिलना जुलना था। 2018 में ही उनकी मुलाकात जिम में हुई थी तभी से दोनों की दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन पहले ही विजयलक्ष्मी ने दीपक को बताया कि उसके पति को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया है। विजयलक्ष्मी दीपक से बार-बार मिलना चाहती थी और अपने घर बुलाती थी। दीपक और विजयलक्ष्मी का अफेयर 2018 से चल रहा था। दीपक जिम ट्रेनर है और विजयलक्ष्मी से उम्र में भी 10 साल छोटा है। दीपक 25 वर्ष का है जबकि विजयलक्ष्मी 35 वर्ष की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *