पटना: बिहार में लॉकडाउन को लेकर सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बिहार में लॉकडाउन को एक सप्ताह तक के लिए और बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। वैसे लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार ने कई तरह की छूट देने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन को अगले एक हफ्ते यानि 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 31, 2021