Nirbhik Nazar

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिये हरिद्वार-देहरादून के बीच जमीन तलाशने के निर्देश, बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

हरिद्वार: उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है। इसके लिए हरिद्वार-देहरादून के बीच जमीन तलाशने के निर्देश पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं। सरकार ने इस अत्याधुनिक हवाई अड्डे को 2030 तक सेवा के लिए खोलने की बात कही है। अपने एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर आए जिले के प्रभारी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को जिलाधिकारी के साथ अहम बैठक की। सरकारी की एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना से अवगत कराते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में योग, पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार अगले 9 साल में प्रदेश को दुनिया के बड़े शहरों से सीधे जोड़ना चाहती है। इसके लिए हरिद्वार और देहरादून के बीच एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे की जरूरत है। इसे तैयार करने के लिए पांच किमी लंबी और आधा किमी चौड़ी हवाई पट्टी बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। इस भूमि को तलाशने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर को कहा है, ताकि भूमि मिलते ही हवाई अड्डा बनाने का कार्य शुरू कराया जा सके।

सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। देश ही नही दुनिया के लोग भी इस पावन भूमि को देखना चाहते है। कई देशों से लोग सिर्फ उत्तराखंड की शांत वादियां घूमने आते हैं। इन सभी पर्यटकों को सीधे उत्तराखंड लाने के लिए एक बड़े हवाई अड्डे को तैयार किया जाना है। इसके लिए अब भूमि की तलाश की जा रही है। इस हवाई अड्डे पर एयर बॉब 380, बोइंग 777 जैसे बड़े व्हाइट बॉडी प्लेन उतारने की सरकार की योजना है। हमारा प्रयास है कि 2030 तक इस हवाई अड्डे का लाभ दुनिया के पर्यटक ले सकें। इससे न केवल योग सीखने विदेशी हमारी धरती पर सीधे पहुंच सकेंगे बल्कि चार धाम यात्रा के लिए भी लोग आसानी से आ सकेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *