Nirbhik Nazar

सीएम तीरथ को चुनाव लड़ने के लिए एक और सीट से मिला न्योता, इस मंत्री ने भी किया समर्थन

उत्तरकाशी: सीएम तीरथ सिंह रावत को भाजपा जिला संगठन ने गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन से खाली हुई गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का न्योता दिया है। बीते शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह में सीएम तीरथ सिंह रावत ने भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में दोनों महामंत्री, सभी 15 मंडल अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व दावेदारों व विभिन्न दायित्वों पर रहे कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर सीएम से गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील की है। जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री सत्येंद्र राणा, हरीश डंगवाल ने कहा कि ये जिले का सौभाग्य होगा कि मुख्यमंत्री इस विधानसभा से चुनाव लड़कर यहां का नेतृत्व करें।

सभी मंडल अध्यक्ष सूरत गुसाईं, अजितपाल, देशराज बिष्ट, पूनम रमोला, धीरेंद्र रावत, दुर्गेश सिलवाल, दिनेश रावत, सोवेंद्र, राजेंद्र शर्मा, मुकेश टम्टा, विजय बडोनी, जिला उपाध्यक्ष महाबीर नेगी, बालशेखर नौटियाल, जिला मंत्री प्रताप राणा, प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, पूर्व प्रमुख सुरेश चौहान, पूर्व प्रमुख चंदन पंवार, पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य सिंह राणा, बुद्धि सिंह पंवार, मुरारीलाल भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, महेश पंवार, विजय बहादुर रावत, पवन नौटियाल, जगत चौहान, गिरीश रामोला आदि ने भी इसका समर्थन किया। सीएम के साथ पहुंचे राज्यमंत्री यतीश्वरानंद ने भी संगठन की पेशकश का पुरजोर समर्थन किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *