Nirbhik Nazar

एड0 सुनीता प्रकाश ने दिखाई दरियादिली, जरूरतमंद वकीलों के लिए सौंपा 1 लाख का चेक

देहरादून: कोरोना महामारी का असर वकीलों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा सक्षम वकीलों से ये अनुरोध किया गया था की वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे अन्य वकीलों की मदद के लिए आगे आयें और उनकी मदद के लिए सहयोग करें ताकि किसी वकील को कोई समस्या न हो। आपको बता दें कोरोना काल में न्यायालयों के बंद होने से वकीलों के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसलिए जो सक्षम अधिवक्ता हैं वो लगातार ऐसे वकीलों की मदद कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

इसी क्रम मे देहरादून की वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी सुनीता प्रकाश ने मदद करने के लिये हाथ आगे बढ़ाया है। आपको बता दें की ऐसे नाजुक वक़्त पर जब वकील आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं एड0 सुनीता प्रकाश ने बार एसो0 देहरादून के अध्यक्ष को 1 लाख रुपए का चेक सौंपा है ताकि जरूरतमंद वकीलों की सहायता की जा सके। बार एसो0 अध्यक्ष का कहना है की वकीलों की मदद के लिए लगातार अन्य सक्षम वकील आकर मदद कर रहे हैं। सुनीता प्रकाश द्वारा दिये गए 1 लाख की राशि को ऐसे वकीलों को सौंपा जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वहीं सुनीता प्रकाश का कहना है मेरे द्वारा की गई ये एक छोटी सी मदद है और मैं उम्मीद करती हूँ की और सक्षम अधिवक्ता भी आगे आकर अधिवक्ताओं की मदद के लिए सहयोग देंगे।

कमजोर और बेसहारा लोगों की मसीहा हैं सुनीता प्रकाश

आपको बता दें की ये कोई पहली बार नहीं है जब सुनीता प्रकाश ने किसी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अक्सर देखा गया है की देहरादून मे सुनीता प्रकाश गरीबों की मदद करती रहती हैं। उनके मदद करने का एक अनोखा तरीका ये भी है की वो एक हाथ से किसी की मदद करती हैं और दूसरे हाथ को खबर भी नहीं होती। यानि उनका नाम भले ही सुनीता “प्रकाश” हो लेकिन वो किसी की मदद करके प्रकाश मे बिलकुल नहीं आना चाहती। उनके निजी विचार ये हैं की ऊपर वाला सब देखता है कौन किसके लिए क्या कर रहा है। नीचे किसी को बताने की क्या जरूरत है। सुनीता प्रकाश ने फिलहाल भले ही अपने संगठन के लिए लोगों की मदद की हो लेकिन इससे पहले वो कोरोनाकाल मे गरीबों की हर तरीके से मदद कर चुकी हैं जिसकी किसी को खबर भी नहीं लेकिन देहरादून मे न जाने कितनी आसामी ऐसी हैं जो सम्पन्न होने के बाद भी किसी की मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढाती। क्षेत्र के लोग सुनीता प्रकाश को दिल से दुवायें देते हैं और हम भी ये आशा करते हैं की सुनीता प्रकाश जैसी मदद सभी सक्षम लोगो को करनी चाहिए।

देहरादून से तारिक अंसारी की रिपोर्ट

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *