Nirbhik Nazar

शासकीय प्रवक्तता सुबोध उनियाल बोले कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है उत्तराखंड सरकार

ऋषिकेश: कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। इसके लिये तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहा सरकार ने दूसरी लहर थामने का भरसक प्रयास किया है। अब स्थिति सामान्य होने लगी है, और कोरोना के मामलों की संख्या तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को कृषिमंत्री सुबोध उनियाल मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के ऋषिलोक स्थित कोविड केयर सेंटर में पहुंचे। कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से मिले उपकरणों को स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डा. जगदीश जोशी को सौंपा।

कृषिमंत्री ने कहा कि सामाजिक लोग इस विपदा की घड़ी में आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, सभासद गजेंद्र सजवाण, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, अर्चित डोभाल, गोपाल चौहान, जगवीर नेगी, युगल ध्यानी, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *