Nirbhik Nazar

बिहार के DGP ने किया आदेश जारी, ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मीयों को फोन पर बात करनी पड़ सकती है भारी

पटनाः बिहार में अब पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल ने नोटिस जारी कर सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ड्यूटी के दौरान उपयोग नहीं करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही असाधारण मामलों को छोड़कर सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने का निर्देश दिया है। दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय का मानना है कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर मनोरंजन करने में लगे रहते हैं लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें हर समय सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसे में वह अपने फर्ज और काम के साथ कहीं ना कहीं अन्याय कर रहे होते हैं।

वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त निर्देश जारी किया है कि अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन पर लगा होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। इतना ही नहीं अनुशासनहीनता की श्रेणी में इस नियम के उल्लंघन को माना जाएगा। साथ ही अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *