Nirbhik Nazar

सीएम ने किया “हमारा हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021” पुस्तक का विमोचन

देहरादून: सीएम तीरथ सिंह ने बुधवार को सचिवालय में ‘हमारा हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि ये पुस्तक हज यात्रियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ आमजन के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से उत्तराखंड प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह किताब प्रकाशित की गई है। इस मौके पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हज यात्रियों के लिए प्रकाशित की गई इस पुस्तक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का समावेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी वर्गों एवं उनके सामाजिक व सांस्कृतिक विकास की धारणा को बल मिले। उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा हाजियों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। इस मौके पर सांसद नरेश बंसल, अध्यक्ष राज्य हज समिति शमीम आलम,अब्दुल सत्तार अंसारी, सरफराज जाफरी, हाफिज असलम कादरी,योगेश अग्रवाल,कुलदीप कुमार, मोहम्मद मीसम, रईस अहमद मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *