Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म, पहुंची 1.19 लाख वैक्सीन

देहरादून: उत्तराखंड में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म हो गया है। गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए बांट भी दिया गया। लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा।

राज्य में 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है। असल दिक्क्त 18 प्लस वालों के अभियान में आ रही थी। वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डा. कुलदीप मार्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। इसे सभी टीकाकरण केंद्रों को भिजवा दिया गया है। ताकि टीकाकरण अभियान सामान्य हो सके। शुक्रवार से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *