देहरादून: नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफोर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) इंडिया सूचकांक 2020-21 की रिपोर्ट में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। जबकि गुजरात दूसरे और मिजोरम तीसरे स्थान पर है। यह रिपोर्ट कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास के आधार पर जारी की गई है। इसमें उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
I am happy to know that our own @UttarakhandCops has topped the rankings among all states in the country in the Sustainable Development Goals SDG 16 as per the recent @NITIAayog report.
My best wishes to DGP Shri @Ashokkumarips and all our police personnel. pic.twitter.com/wNqBv3aDox
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) June 4, 2021
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सूचकांक में शीर्ष पर आना उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है। बताया कि नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापता है। इसी के आधार पर उनका आंकलन करता है। उत्तराखंड को सभी श्रेणियों में देश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। जबकि, कानून एवं शांति व्यवस्था, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास में उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है। कहा कि इससे न केवल उत्तराखंड पुलिस बल्कि शासन के सभी विभागों का मनोबल बढ़ा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उत्तराखंड शासन से मिल रहे निरंतर समर्थन और उत्तराखंड पुलिस के हर अधिकारी और कर्मचारी के अथक परिश्रम को जाता है। कहा कि उनका प्रयास है कि उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपना स्थान बनाए रखे।