Nirbhik Nazar

इंसानियत की मिसाल हैं उत्तराखंड के डीजीपी, पढ़िये ये खबर

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने सोशल मीडिया में चले मैसेज का संज्ञान लेकर यहां कार्यरत फायरमैन की मासूम बेटी के इलाज के लिए 12 लाख रुपये की रकम उपलब्ध कराई है। फायरमैन की ढाई साल की बेटी का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। वह इस वक्त पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कपकोट में तैनात फायरमैन बलवंत सिंह राणा की ढाई साल की बेटी अक्षिता बीमार चल रही है। वह इस वक्त पीजीआई लखनऊ में भर्ती है।

बच्ची का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसका खर्च लगभग 12 लाख रुपये बताया गया। सोशल मीडिया में चले मैसेज से इस बात की जानकारी डीजीपी अशोक कुमार को हुई। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसका संज्ञान लेते हुए कर्मचारी जीवन रक्षा निधि से 12 लाख रुपये उपलब्ध कराए। फायरमैन बलवंत सिंह के खाते में यह धनराशि पहुंच भी गई है। इससे पहले डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी भी ली थी। साथ ही डीजीपी ने पीजीआई लखनऊ में संबंधित चिकित्सरों से भी बात कर बीमार मासूम का पूरा ध्यान रखने का अनुरोध किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *