Nirbhik Nazar

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भेजी उत्तराखंड के इन जिलों मे राहत सामग्री

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के चार जिलों यानी पौड़ी, अल्मोड़ा, चमोली और रुद्रप्रयाग के लिए कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को राहत सामग्री रवाना की। इनमें मुख्य रूप से आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, पीपीई किट, मास्क सैनिटाइजर आदि शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना काल में राहत के लिए लगातार जरूरतमंदों को राहत सामग्री भिजवा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को चार जिलों में राहत सामग्री भिजवाई है। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में हम हर वक्त जरूरतमंदों साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में कोई भी जरूरतमंद कोरोना बचाव सामग्री से वंचित न रहे। मरीजों को खून की कमी न हो, इस प्रयास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ इस महामारी को मात देना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मिशन रक्तदान की मुहिम भी चलाई हुई है, ताकि ब्लड बैंकों में चल रही खून की कमी को दूर किया जा सके। इस मिशन के अंतर्गत लगभग 550 से अधिक यूनिट खून को एकत्रित कर ब्लड बैंकों को दिया जा चुका है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि रक्तदान शिविरों का सिलसिला आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल एवं भाजपा देहरादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर भी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *