Nirbhik Nazar

रात के अंधेरे मे झारखंड पुलिस के 5 लोग कर रहे थे ये गंदा काम एसपी ने किया निलंबित

सिमडेगा: जिले में पीसीआर वैन में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा रात में वाहनों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी शम्‍स तब्रेज ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मरांडी, हवलदार अनुज कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार महली, शिवा उरांव तथा सहायक आरक्षी अखिलेश तिर्की शामिल हैं।

file photo
file photo

एसपी डॉक्टर शम्स तब्रेज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में पुलिस की छवि खराब करने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए सभी 5 लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी। एसपी ने कहा कि‍ वायरल वीडियो विगत 22 मई का है। शिकायत मिलने के बाद एसडीपीओ डेविड ए डोड्राय एवं इंस्पेक्टर दयानंद कुमार के द्वारा जांच कराई गई। झारखंड के सिमडेगा जिले में रात में वाहनों से पुलिसवाले वसूली कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसपी ने पांच को निलंबित कर दिया है।


जांच में वीडियो की सत्यता प्रमाणित हुई है। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि‍ पिछले तीन महीनों से लगातार पुलिस ने जिले में कई अच्‍छी पहल की है। आमजन की सेवा सुरक्षा के लिए लगातार कई कार्य किए हैं। वहीं इस तरह के मामले अगर सामने आते हैं तो निश्चित रूप से वे कड़ी कार्रवाई करेंगे। विदित हो कि‍ वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि‍ पुलिसकर्मी वाहन चालक से अवैध रूप से रुपये ले रहा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *