देहरादून : राज्य में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए फ्लू और निमोनिया का टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए जल्द टीकाकरण कार्यक्रम लांच करने जा रही है। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार टीकों के लिए कार्यक्रम लांच कर रही है। जिसे राज्य सरकार भी लागू करेगी।

कम होगा खतरा : वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ और पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने बताया कि इन टीकों के लगने से बच्चों में संक्रमण के बाद गंभीर स्थिति में पहुंचने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।