Nirbhik Nazar

आम मरीजों के लिए दून हॉस्पिटल मे डेढ़ माह से बंद OPD अगले हफ्ते से शुरू होगी

देहरादून: दून अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। यहां पर करीब डेढ़ माह बाद अब ओपीडी शुरू होने जा रही है। अगले सप्ताह से ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगले चरण में सामान्य मरीजों को भर्ती किये जाने का प्रस्ताव है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना की ओर से सभी एचओडी से इस संबंध में आख्या मांगी गई है।

दून अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से 1500 तक मरीज आते हैं। कोरोना के मरीज अस्पताल में अब बेहद कम हो गये हैं। अस्पताल में इस वक्त करीब 60 मरीज केवल भर्ती है। जिसके बाद अस्पताल को अब सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। क्योंकि डाक्टर एवं स्टाफ भी अब सुस्ताने लगे हैं। तीसरी लहर के मद्देनजर उनकी ट्रेनिंग भी चल रही है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है ओपीडी बिल्डिंग में कुछ काम चल रहा है। एचओडी को अगले सप्ताह से ओपीडी शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं सामान्य मरीजों की भर्ती को वार्डों में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहीं सामान्य मरीजों के लिए जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नई बिल्डिंग में ही होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *