Nirbhik Nazar

पाकिस्तान मे 2 ट्रेनों की आमने सामने की भिड़ंत मे 30 लोगों की मौत, 50 घायल – डॉन

कराची: पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में दो यात्री ट्रेनों के आमने-सामने की टक्‍कर में कम से कम 30 यात्रियों की मौत हो गई है और 50 अन्‍य घायल हो गए हैं। बताया कि जा रहा है कि यह ट्रेन हादसा धार्की के पास हुआ है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक मिल्‍लत एक्‍सप्रेस और सर सैयद एक्‍सप्रेस ट्रेन के बीच यह टक्‍कर हुई है। सर सैयद एक्‍सप्रेस लाहौर से कराची जा रही थी। डॉन अखबार के मुताबिक आमने-सामने की इस टक्‍कर की वजह से मिल्‍लत एक्‍सप्रेस की बोगियां पलट गईं। इस भीषण रेल हादसे के बाद घोटकी, ओबारो और मीरपुर के अस्‍पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया। घोटकी के डेप्‍युटी कमिश्‍नर उस्‍मान अब्‍दुल्‍ला ने बताया कि कम से 30 लोग मारे गए हैं और 50 अन्‍य घायल हो गए हैं। बोगियां पलट जाने की वजह से लोगों को निकालने में दिक्‍कत आ रही है।

‘6 से 8 बोगियां पूरी तरह से नष्‍ट हो गई हैं

पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्‍या काफी बढ़ सकती है। डेप्‍युटी कमिश्‍नर ने कहा कि हादसे में 13 से 14 बोगियां पलट गई हैं। इनमें से 6 से 8 पूरी तरह से नष्‍ट हो गई हैं। उन्‍होंने कहा कि कई लोग अभी भी बोगियों में फंसे हुए हैं और उन्‍हें निकालने में काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। डेप्‍युटी कमिश्‍नर ने कहा कि राहत ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि राहत और बचाव काम कब तक चलेगा। डेप्‍युटी कमिश्‍नर ने कहा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण काम है। बोगियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ी मशीनों को घटनास्‍थल पर लाना पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि सभी डॉक्‍टरों को काम पर बुला लिया गया है। यात्र‍ियों को राहत देने के लिए मेडिकल कैंप बनाया जा रहा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *