Nirbhik Nazar

उत्तराखंड सरकार की कोरोना कर्फ़्यू गाइडलाइन का व्यापारियों ने किया विरोध, कांग्रेस ने कही ये बात

देहरादून: सरकार की ओर से रविवार देर शाम को जारी की गई कोविड कर्फ्यू की एसओपी देखकर व्यापारी भड़क गए हैं। दून उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सोमवार को बैठक बुलाई है, जिसमें वह अगली रणनीति तय करेंगे।

दून व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील मैसोन ने इंटरनेट मीडिया में जारी बयान में कहा कि सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन को लेकर बैठक में विचार होगा। दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने और इस दौरान व्यापारियों को नाम मात्र की ढील देने पर निराशा जताई। कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है, मगर बाजार नहीं खोले जा रहे। इससे छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गई है। सरकार व्यापारियों को परिवार समेत सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है। सोमवार को बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उधर, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों को अधिक छूट दी जानी चाहिए थी, मगर सरकार का फैसला निराश करने वाला है।

छोटे व्यापारी की, अनदेखी शराब की चिंता

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने रविवार देर शाम जारी की गई एसओपी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को छोटे व्यापारियों की चिंता नहीं है, सरकार को चिंता सिर्फ शराब बेचने की है। कहा कि अगर कोरोना जीवनभर खत्म नहीं होगा तो क्या कफ्यरू इसी तरह से चलता रहेगा। सरकार को कर्फ्यू के बारे में फिर से विचार करना चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *