Nirbhik Nazar

उत्तराखंड का सीएम बनने के बाद तीरथ की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, सीएम ने पीएम से की ये मांग

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उत्तराखंड में मानसून व आपदा की घटनाओं का जिक्र करते हुए अतिरिक्त वैक्सीन कोटा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण स्थिति नियंत्रण में होने के बाद मोदी को बद्री-केदार डेवपलमेंट प्रोजेक्ट के लोकापर्ण का भी न्यौता दिया। सोमवार शाम को तीरथ को पीएमओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मिला। उन्होंने मुलाकात के दौरान कहा कि मानसून सीजन शुरू होने जा रहा है और इस दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हो जाती हैं। इसके मद्देनजर राज्य का वैक्सीन कोटा बढ़ाया जाए, ताकि इस दौरान वैक्सीनेशन में कोई परेशानी खड़ी न हो।

 

लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में तीरथ ने देशभर में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण मुफ़्त करने और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने के लिए मोदी का आभार जताया। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल-लाइन, चारधाम सड़कों के निर्माण की प्रगति और डीआरडीओ निर्मित ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में बनाए गए कोविड अस्पतालों की जानकारी दी और सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम भव्य रूप विकसित हो चुका है, जबकि बद्रीनाथ धाम को संवारने के लिए रूपरेखा तैयार हो रही है। आपदाओं की घटनाओं के जानकारी के लिए सीएम ने मोदी से राज्य में 10 छोटे डाप्लर रडार उपलब्ध कराने और कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की स्थापना या ऋषिकेश एम्स की शाखा स्थापित करने का भी आग्रह किया। आपको बता दें जबसे तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए सीएम बने हैं मोदी से उनकी ये पहली मुलाकात थी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *