Nirbhik Nazar

कई सालों फरार चल रहे नक्सली एरिया कमांडर चंदन बैठा रोहतास से गिरफ्तार

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

भभुआ/कैमूर: कैमूर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कैमूर पुलिस अभी से तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो। इसके लिए लगी हुई है। इसी लिए कैमूर पुलिस फरार वारंटियों व अपराधियों को गिरफ्तार कर लगातार जेल भेज रही है। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो। वही कई लोगों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें चुनाव के दौरान जिला बदर भी किया जायेगा। 

कैमूर एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ की बटालियन के सहयोग से शनिवार को एक झारखंड के पूर्व नक्सली मशहूर कामेश्वर बैठा के रिश्तेदार एरिया कमांडर को चन्दन बैठा को गिरफ्तार किया गया। जो झारखंड बिहार यूपी सहित रोहतास कैमूर जिले में लेवी वसूलने के काम करता था। इस संगठन के लोगों पर अधौरा थाना क्षेत्र के इलाके में दो व्यक्तियों को पेड़ में बांधकर पिटाई कर हत्या कर देने के आरोप था। इसी मामले में कई सालों से फरार चल रहे एरिया कमांडर चंदन बैठा कैमूर पुलिस ने रोहतास से गिरफ्तार कर लिया।

इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि नक्सली एरिया कमांडर चंदन बैठा की गिरफ्तारी अधौरा थाना क्षेत्र के कांड संख्या15/ 2002 में नक्सलियों द्वारा दो व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में किया गया है। जो कई सालों से फरार चल रहा था। यह मूल रूप से गढ़वा झारखंड के रहने वाला हैं।अभी फिलहाल में रोहतास में रहता हैं।

यह पहले से नक्सली एरिया कमांडर था। जो कैमूर जिले में एक 2014 से न्यायालय में वारंट था। इसमें वह फरार था। इनको रोहतास पुलिस की सहायता से रोहतास के सीआरपीएफ बटालियन की मदद से गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है। इस पर दर्जनों कांड में यह सजा काट चुके हैं। कैमूर जिले में एक कांड था। जिसमें 2014 से फरार थे। आज इनकी गिरफ्तारी की गयी। जिसमें फरार चल रहा था। 

एरिया कमांडर चंदन बैठा बताता है कामेश्वर बैठा का रिश्तेदार है। उन्हीं के नेतृत्व में संगठन में आया था। तभी वह लेवी वसूलने का काम करता था। पूर्व में इसे लेवी के रूप में जो पैसे मिलते थे और नक्सली टीम में दे देता था। एरिया कमांडर ने स्वीकार किया कि हमारे ऊपर जो भी केस दर्ज हुए हैं। रोहतास और कैमूर सहित झारखंड राज्य में दर्जनों के ऊपर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *